
Jagdalpur Naxal Arrest : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों का ब्रेन यानी दिमाग कहे जाने वाला गणपति अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। पुलिस ने गणपति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। ऐसा माना जा रहा है कि नक्सलियों की और और टीम पुलिस के सामने सरेंडर कर सकती है।
14 साल तक कमेटी का सचिव था गणपति
बता दें कि दुर्दांत नक्सली और नक्सलियों का ब्रेन कहा जाने वाले गणपति को पुलिस ने नेपाल से गिरफ्तार किया है। गणपति पोलित ब्यूरो मेंबर होने के साथ ही साथ 2004 से 2018 तक सेंट्रल कमेटी का सचिव था, गणपति के अचानक से गिरफ्तार होने से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है, पुलिस जवानों के ऊपर होने वाले कई हमले में गणपति का नाम हमेशा सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस लंबे समय से गणपति की तलाश कर रही थी, जिसके लिए अलग-अलग टीमों को लगाने के साथ ही उसकी जांच की जा रही थी, ऐसे में गणपति की गिरफ्तारी नक्सलियों की टीम को बड़ा झटका देने वाली है।
नक्सलियों का हौसला कमजोर
बता दें कि लगातार नक्सलियों के बड़े लीडर के द्वारा समर्पण किये जाने से अन्य नक्सलियों का भी हौसला कमजोर पड़ता जा रहा है, जिसके कारण कुछ और नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं। इनमें पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी के सदस्य डीवीसीएम स्तर के नक्सली शामिल हैं, जो अपने साथ हथियार लेकर पहुंच सकते हैं। इस आत्मसमर्पण को लेकर एक-दो दिन में पुलिस जानकारी देगी।
ये भी पढ़ें – होली पर रंग नहीं पति ने बहाया पत्नी का खून, गला रेतकर उतारा मौत के घाट, प्रेमी पर फेंका तेजाब
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









