
Shahjahanpur Crime News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां होली के मौके पर एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी का गला रेतकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। इसके साथ उसके प्रेमी पर गुलाल के साथ तेजाब फेंक दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया है। मामले में प्रेमी की बृजदीप की ओर से तहरीर दी गई है।
बालाजी नगर कॉलोनी की है घटना
दरअसल, यह घटना चौक कोतवाली क्षेत्र की बालाजी नगर कॉलोनी की है। जहां होली पर पति ने अपनी पत्नी का खून बहा दिया। प्रेमी के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहने वाली 31 वर्षीय आरती का आरोपी पति मुखौटा लगाकर पहुंचा और गेट खोलते ही महिला के प्रेमी पर गुलाल के साथ ही तेजाब फेंक दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे आरती की मौके पर ही मौत हो गई।
10 साल पहले हुई थी शादी
बता दें कि आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी मनमोहन पांडेय से करीब 10 साल पहले आरती का हुआ था। दोनों की सात साल की एक बेटी भी है, लेकिन आपनी मतभेद होने के कारण दोनों अलग हो गए। तलाक के लिए न्यायालय में अर्जी भी दी थी। जहां से छह महीने का समय मिला था। आरती बृजदीप के अधीन डाटा फीडिंग कार्य करती थी। इस बीच बृजदीप ने आरती से शादी करने का मन बना लिया। दोनों आपसी सहमति से संबंध में रहते थे।
मुखौटा लगाकर आया था आरोपी
बृजदीप द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, वह दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। लेकिन आरोपी मनमोहन को ये बात हजम नहीं हो रही थी। बुधवार की सुबह करीब छह बजे बृजदीप व आरती घर पर थे। बृजदीप ने बताया कि मनमोहन मुखौटा लगाकर आया था। दरवाजा खटकने पर वह खोलने आया। जैसे ही उसने गेट खोला। तभी मनमोहन अचानक से धक्का देते हुए घर में घुस आया। उसने पहले गुलाल फेंका, फिर जेब से तेजाब की बोतल निकालकर हमला कर दिया।
पूरी तैयारी के साथ आया था मनमोहन
बृजदीप के मुताबिक आरोपी के हमले करने के तरीके से लग रहा था कि वह पूरी तैयारी के साथ आया था। तेजाब से बचने के लिए उसने हाथ में ग्लब्स पहन रखे थे। जब वह बृजदीप पर तेजाब से हमला किया तो उसका चेहरा झुलस गया। दर्द में बृजदीप के कराहने की शोर सुनकर आरती भी दौड़कर आ गई। उसने मनमोहन के ऊपर ईंट से हमला कर दिया। तभी बृजदीप ने उससे भागने के लिए कहा, लेकिन मनमोहन ने आरती को दौड़ाकर पकड़ लिया और धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
वहीं जैसे-तैसे बृजदीप कमरे से फोन लेकर पुलिस और अपने घरवालों को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरती को अस्पताल भेजी जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें – पंजाब में AAP सरकार के कार्यकाल में राजस्व वृद्धि 86% पार, कर्ज अनुपात घटा, मंत्री चीमा ने दी पूरी जानकारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









