Happy Holi 2026 : होली के दिन लोग दिनभर अपनों के साथ रंग-गुलाल खेलते हैं, खुशियां मनाते हैं साथ ही तरह-तरह के पकवान का आनंद लेते हैं। लेकिन अगले ही दिन कुछ लोग तेज सिर दर्द की समस्या से परेशान हो जाते हैं।
अक्सर लोग इसे नजरअंदाज करते हैं, लेकिन माइग्रेन से जूझ रहे लोगों के लिए यह समस्या बन जाती है। कुछ सावधानी बरतने से हम ऐसी समस्या से बच सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों होती है ये समस्या-
तेज आवाज
होली में दिनभर तेज आवाज के साथ गाने बजते रहते हैं। माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह ट्रिगर का काम करता है। तेज आवाज में बज रहे गानों से उनका सिरदर्द शुरू हो जाता है। जो अगले कई दिनों तक बना रहता है। ऐसे में डॉ. से तुरंत संपर्क करें।
डीहाइड्रेशन की समस्या
दिनभर रंग-गुलाल खेलने से लगातार पसीना निकलने से पानी की कमी होने लगती है। और सिरदर्द की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में समय पर इलेक्ट्रॉलाइट्स जरूर लें अन्यथा आप भी तेज सिरदर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं।
रसायन युक्त रंग-गुलाल
होली के समय बाजारों में रसायन युक्त रंगों की भरमार रहती है। जो त्वचा, आंख और बालों के लिए नुकसान देह साबित होते हैं। रंगों में मौजूद रसायन त्वचा के जरिए शरीर में रिएक्शन करते हैं, इससे त्वचा में जलन के साथ तेज सिरदर्द की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए प्राकृतिक हर्बल रंगों से होली खेलें।
खान-पान
होली वाले दिन घरों में तले-भुने पकवान, मिठाई और भांग आदि के सेवन से शरीर पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। इससे कब्ज और डीहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इस दिन ज्यादातर लोग भांग या शराब का भी सेवन करते हैं। यह शरीर में डीहाइड्रेशन को बढ़ाता है। यह तेज सिर दर्द की समस्या को बढ़ाता है।
नींद की कमी
होली की तैयारी लोग काफी पहले से शुरू कर देते हैं। होली की तैयारियों और पार्टियों के कारण अक्सर लोग अच्छे से सो नहीं पाते। शरीर में थकान और पर्याप्त नींद ना लेने के कारण तेज सिरदर्द की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आपको भी होली के अगले दिन तेज सिर दर्द की समस्या होती है तो इसे नजरअंदाज न करें, तुरंत डॉ. को दिखाएं। कभी-कभी ये समस्या गंभीर भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Happy Holi 2026 : इन 5 ठंडाई से होली बनेगी शानदार, बच्चों के साथ बड़े भी रहेंगे तरो-ताजा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









