Delhi NCRUttar Pradeshराष्ट्रीयलाइफ़स्टाइल

Happy Holi 2026 : केमिकल युक्त रंगों से आंखों पर पड़ेगा असर, ऐसे करें देखभाल

Happy Holi 2026 : होली एक प्रमुख हिंदू धार्मिक पर्व है जो बड़े ही हर्षोल्लास, आनंद, प्रेम और एकता की भावना को दर्शाता है। यह फागुन मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है और इसे विभिन्न नामों से जाना जाता है, जैसे- रंगपंचमी, धुलेंदी और धुलंडी। होली भारतीय संस्कृति और इतिहास में गहरे रूप से स्थापित है।

लोग दिनभर रंग-गुलाल से सराबोर रहते हैं। हमारी छोटी-छोटी गलतियों से बड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। इस दौरान हमारी त्वचा के साथ-साथ आंखों को भी गंभीर खतरा बना रहता है। कई बार लोग होली से पहले स्किनकेयर की तैयारी कर लेते हैं, लेकिन आंखों की सुरक्षा के लिए कोई तैयारी नहीं रहती।

आंखें शरीर का नाजुक हिस्सा

आंख हमारे शरीर में सबसे कोमल अंगों और नाजुक अंग है। हमारी छोटी-सी लापरवाही से कहीं रंगो का यह त्योहार मुसीबत न बन जाये, इसीलिए इसकी सुरक्षा में अतिरिक्त सावधानियां बरतनी आवश्यक है। आज हम आपको बताएंगे होली में अपनी आंखों स्वस्थ्य रखने के तरीके…..

होली से पहले की सावधानियां

आजकल बाजार में केमिकल युक्त रंग-गुलाल का चलन बढ़ गया है। जो त्वचा के साथ-साथ आंखों को भी नुकसान पहुंचाता है। यह इतना घातक है कि कभी-कभी आंखों की रोशनी भी जाने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए प्राकृतिक या हर्बल रंगों से होली खेलें। घर से निकलने से पहले सनग्लास या पारदर्शी चश्में जरूर लगाएं। साथ ही आंखों के आस-पास नारियल या बादाम तेल लगाकर निकलें। इससे आंखों के पास रंग चिपकता नहीं और आसानी से निकल भी जाता है। इससे आपकी आंखें सुरक्षित रहेंगी।

रंग पड़ने पर क्या करें

आंखों में रंग पड़ने पर रगड़ने की भूल कभी न करें, इससे कॉर्नया पर नुकसान पहुंच सकता है और रोशनी भी जा सकती है। आंखे रगड़ने से आंखों में जलन और सूखापन की समस्या होने लगती है। इसलिए ऐसा बिल्कुल भी न करें। आंखों में रंग जाने के तुरंत बाद साफ पानी से आंखें धो लें और तुरंत नेत्र विशेषज्ञ को दिखाएं। तथा डॉ. की सलाह पर आई ड्रॉप डालें।

ये भी पढ़ें- Happy Holi : रंगों के त्योहार में अब डरने की जरूरत नहीं, ऐसे करें स्किन केयर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button