Haryanaराज्य

सीएम सैनी ने HPV टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ, 50 बेटियों को दिया गया पहला डोज

Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कुरुक्षेत्र में आयोजित HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस ऐतिहासिक योजना का स्वागत किया और प्रदेशवासियों को बधाई दी।

सर्वाइकल कैंसर जैसे खतरे होंगे कम

मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह वैक्सीनेशन भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसे खतरों को कम करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत की थी, और आज उसी दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई है।

50 बेटियों को दिया गया पहला डोज

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आज प्रदेश की 50 बेटियों को इस वैक्सीनेशन का पहला डोज दिया गया और अगले 3 महीनों में हरियाणा की हर पात्र बालिका को यह सुरक्षा कवच प्रदान किया जाएगा। यह वैक्सीनेशन पूरी तरह से सुरक्षित है और यह वैक्सीनेशन विश्व के 160 देशों में प्रयोग किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा यह टीका नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है और हर बालिका को HPV टीकाकरण का डिजिटल प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – केजरीवाल की बरी होने से संवैधानिक लोकतंत्र की जीत, सत्य की विजय हुई – कुलतार सिंह संधवां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button