India-US Trade Deal : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दुनिया भर के देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लग गया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि आज वे एक आदेश पर सिग्नेचर करेंगे। जिसके तुरंत बाद देशों पर 10% टैरिफ लागू हो जाएगा। यह फैसला अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के 3 घंटे बाद आया है।
अधिकार राष्ट्रपति को नहीं बल्कि…
सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को अवैध करार देते हुए उसे रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार राष्ट्रपति को नहीं, बल्कि सिर्फ संसद को है।
कुछ जजों पर शर्म आती है कि वे…
ट्रम्प ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके लिए बहुत निराशाजनक है। उन्होंने कहा, “मुझे कोर्ट के कुछ जजों पर शर्म आ रही है, वे देश के लिए कलंक बन चुके हैं, और उनके पास हमारे देश के लिए सही काम करने की हिम्मत नहीं है। वहीं, भारत के साथ व्यापार समझौते पर ट्रम्प ने कहा कि इस डील में कोई बदलाव नहीं होगा। पीएम मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं।
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते करने वाले देशों, जैसे कि ब्रिटेन, भारत और यूरोपीय संघ, को अब वैश्विक 10% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। इससे भारत पर टैरिफ 18% घटकर 10% हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, यात्रियों पर लग सकता है रजिस्ट्रेशन चार्ज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









