Delhi NCRराज्य

दिल्ली में फरवरी में ही गर्मी का असर, अगले 7 दिन बढ़ेगा पारा, सुबह धुंध और साफ मौसम का अनुमान

Weather Update : राजधानी दिल्ली में 21 फरवरी को मौसम साफ रहेगा. दिन में धूप निकलेगी और सुबह हल्की धुंध रह सकती है, जो दोपहर तक हट जाएगी. दिन का मौसम सुहावना रहेगा और बारिश या तेज हवाओं की संभावना नहीं है.

उत्तर भारत के अन्य हिस्सों जैसे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी सर्दी धीरे-धीरे कम हो रही है. इन राज्यों में दिन का तापमान अगले कुछ दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है.

न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

राजधानी दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले सात दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकते हैं. अगले छह दिनों में रात का तापमान 1-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन सोमवार को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. सुबह हल्की धुंध रह सकती है.

न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

राजधानी में दिन का तापमान 27–28°C और रात का 10–11°C रहने की संभावना है. नमी करीब 60% रहेगी और आसमान साफ रहने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. शनिवार को अधिकतम तापमान 28–30°C और न्यूनतम 12–13°C के आसपास रहने का अनुमान है.

फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी

वहीं उत्तर प्रदेश के अयोध्या में फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस हो रही है, जबकि पश्चिमी यूपी में बादलों और ठंडी हवा से सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा. साथ ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सर्दी कम हो रही है और दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें – ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 25वें दिन : पंजाब पुलिस ने 702 ठिकानों पर छापेमारी, 232 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button