T20 World Cup 2026 : भारत और पाकिस्तान के बीच एक शानदार मुकाबला हुआ था, जिसमें भारत ने 61 रन से जीत हासिल की थी। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था इस मैच को दोनों देशों के फैंस ने बड़े जोश और उत्साह से देखा, खासकर जब मुकाबला टक्कर का हो। अब फैंस आस लगा रहें है कि भारत पाक मैच टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर हो जाए।
पहले एक ग्रुप में थी दोनों टीमें
सुपर-8 चरण के लिए सभी टीमें तय हो चुकी हैं, और भारत-पाकिस्तान की टीमें अलग-अलग ग्रुप में हैं, जिससे दोनों का सामना सुपर-8 में नहीं हो सकता। पहले लीग स्टेज में दोनों एक ही ग्रुप में थे, जिससे दोनों के बीच मुकाबला हुआ था।
ऐसे हो सकता है तगड़ा मुकाबला
हालांकि, सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो सकती है। दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं, और इसमें से एक टीम ग्रुप में टॉप पर और दूसरी टीम दूसरे नंबर पर रह सकती है, जिससे सेमीफाइनल में दोनों का मुकाबला तय हो सकता है।
फाइनल में भी आमने सामने के चांस
इसके अलावा, फाइनल में भी दोनों की भिड़ंत हो सकती है। अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल में अलग-अलग मैच खेलकर जीत हासिल करती हैं, तो फाइनल में भी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिल सकता है। बता दें कि पहला सेमीफाइनल- 04 मार्च को होगा (वेन्यू तय नहीं)। वहीं दूसरा सेमीफाइनल- 05 मार्च (मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम) और फाइनल- 08 मार्च (वेन्यू तय नहीं) को है। तो, अब फैंस को बस इंतजार है कि भारत और पाकिस्तान का अगला मुकाबला कब होगा और क्या वह सेमीफाइनल या फाइनल में हो सकता है।
ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम शहबाज को किया जलील, खड़ा करवाकर बोले- पीएम मोदी महान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








