
Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह जिले में आज सोहना तावडू विकसित जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का निरीक्षण किया।
16 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और 11 नए उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने बताया कि 47 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से 16 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि 21 करोड़ 77 लाख 25 हजार रुपये की लागत से 11 अन्य परियोजनाओं के उद्घाटन भी किए गए।
5 नई परियोजनाओं का शिलान्यास
बता दें कि नायब सिंह सैनी ने 25 करोड़ 58 लाख 58 हजार रुपये की लागत से 5 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कुल 62 घोषणाओं में से अब तक 49 घोषणाएं पूरी कर दी गई हैं।
जन कल्याणकारी योजनाओं पर जोर
सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। हाल ही में प्रदेश के 17 जिलों में कैंसर डे केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया।
बुनियादी ढांचा और सड़क सुधार
इस दौरान सीएम ने घोषणा की कि नूंह से सोहना तावडू बाईपास का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। भूमि उपलब्धता पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस और प्राइमरी हेल्थ सेंटर का निर्माण किया जाएगा। तावडू के हसनपुर गांव में सामुदायिक केंद्र और नए बस स्टैंड का निर्माण भी किया जाएगा।
सोहना में नई अनाज मंडी का निर्माण और विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का रखरखाव आवश्यकता अनुसार किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ रुपये की राशि की भी घोषणा की।
सड़क मरम्मत के लिए स्वीकृत राशि
नाबार्ड और PMGSY की सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 12 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में यातायात और बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में विकास को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है और प्रदेशवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।
ये भी पढ़ें – सीरिया में ISIS पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, ‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’ के तहत किए 10 जोरदार हमले
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









