UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को सपा मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा का दामन थाम लिया. यह पहले से ही तय हो गया था कि नसीमुद्दीन सपा में जाएंगे. आज इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई. बता दें कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे. पार्टी में उनका अच्छा रसूख था. इस मौके पर तीन महिला नेत्रियों समेत कुल सात नेता सपा में शामिल हुए.
नसीमुद्दीन सिद्दीकी का राजनीतिक अनुभव
नसीमुद्दीन सिद्दीकी बड़े नेता माने जाते हैं. इससे पहले बसपा की सरकार में वह मंत्री भी रह चुके हैं. उनका राजनीतिक अनुभव और पकड़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी मजबूत माना जाता है. कांग्रेस छोड़ने के बाद प्रदेश या केंद्रीय नेतृत्व ने उनके जाने पर किसी भी तरह कोई टीका टिप्पणी नहीं की थी.
सपा में नसीमुद्दीन सिद्दीकी शामिल
नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में आने के बाद पार्टी को एक मजबूत मुस्लिम नेता मिल गया है. आजम खां के लगातार जेल में रहने के बाद पार्टी के पास कोई जमीन से जुड़ा ऐसा कोई चेहरा नहीं था. राजनीतिक जानकारों के अनुसार इससे सपा को कुछ लाभ हो सकता है.
सपा के साथ मिलकर बनाएंगे मजबूत समाज
सपा में शामिल होने पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मेरे पुराने रिश्ते हैं. मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं. हम उनके बताए रास्ते पर चलेंगे. मेरे शामिल होने से पहले पार्टी में और भी कई वरिष्ठ नेता हैं. हमें उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सपा को मजबूत करना है. पार्टी मजबूत होगी तो हम मजबूत होंगे. हम मजबूत होंगे तो प्रदेश मजबूत होगा. प्रदेश मजबूत होगा तो समाज मजबूत होगा.
ये भी पढ़ें- नोएडा वासियों को PM Modi का तोहफा, एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को दी मंजूरी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









