Delhi NCRUttar Pradeshराष्ट्रीय

नोएडा वासियों को PM Modi का तोहफा, एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को दी मंजूरी

Noida Aqua Line Metro : नोएडा वासियों के लिए बड़ी खबर है। PM Modi कैबिनेट ने नोएडा मेट्रो की Noida Metro Rail Corporation की एक्वा लाइन (Aqua Line) के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 2,254 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

लाखों लोगों को होगा फायदा

यह विस्तार बोटैनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक होगा। अभी एक्वा लाइन सेक्टर-52 पर ब्लू लाइन से जुड़ती है। विस्तार के बाद सेक्टर-142 से सीधे बोटैनिकल गार्डन तक कनेक्शन मिलेगा। इससे यात्रियों को ब्लू लाइन के साथ मैजेंटा लाइन की सुविधा भी मिलेगी। दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले लाखों लोगों को इससे फायदा होगा। खासकर नोएडा एक्सप्रेस-वे के आसपास रहने वालों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

ट्रांसपोर्ट और कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती

कैबिनेट ने इसके अलावा कई और बड़े फैसले भी लिए। कसारा–मनमाड और दिल्ली–अंबाला रेल लाइन की तीसरी और चौथी लाइन को मंजूरी दी गई। बल्लारी–होसपेटे रेल लाइन परियोजना भी पास हुई। साथ ही गोहपुर–नुमालीगढ़ अंडरवाटर रोड टनल के लिए 18,662 करोड़ रुपए मंजूर किए गए। इन फैसलों से देश में ट्रांसपोर्ट और कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Mumbai Metro : मुंबई में बड़ा हादसा, मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, 4 लोग घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button