Rajasthan

राजस्थान में शराब समझकर पिया एसिड, तीन महिलाओं समेत 4 की मौत

Rajasthan News : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के अलोली गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 5 लोगों ने शराब समझकर एसिड पी लिया, जिसमें तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई है वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शराब समझकर पिया एसिड

पुलिस के मुताबिक, सभी पीड़ित मजदूर थे। गांव के एक परिवार में 11 फरवरी को शादी थी। वे शादी समारोह में कैटरिंग और बर्तन साफ करने के काम पर गए थे, वहां उन्होंने 1 लीटर की बोतल में भरा ‘मेथेनॉल’ देखा, इसी दौरान उन्होंने शराब की बोतल समझकर एसिड की बोतलें उठा लीं और अपने घर ले गए।

बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। 12 फरवरी की शाम को उन्होंने शराब समझकर वही एसिड पी लिया। एसिड पीते ही कुछ ही मिनटों में सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।

तीन महिलाओं समेत 4 की मौत

हालत गंभीर होते देख परिजन उन्हें तुरंत गंगापुर अस्पताल ले गए, जहां गुरुवार रात तीन लोगों की मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर दो लोगों को भीलवाड़ा के अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में बादामी (60) पत्नी जानकी लाल, जमनी (60) पत्नी शंकर कंजर, रतन (42) पुत्र मिश्री लाल कंजर और उसकी पत्नी सुशीला (40) की मौत हो चुकी है। वहीं, सनू (22) पुत्र पप्पू लाल कंजर की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Bangladesh Elections Results : तारिक रहमान की प्रचंड जीत, 48% वोटिंग, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button