फटाफट पढ़ें
- PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई.
- भारत हमेशा बांग्लादेश के साथ है.
- रिश्तों में सुधार की उम्मीद बनी है.
- शेख हसीना हटने पर तनाव रहा.
- BNP की वापसी से सुधार संभव है.
PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश चुनाव पर पहला बयान सामने आया है, पीएम ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की बंपर जीत के लिए इसके चेयरमैन तारिक रहमान को बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा:”मैं श्री तारिक रहमान को बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए हार्दिक बधाई देता हूं. यह जीत बांग्लादेश के लोगों द्वारा आपके नेतृत्व में रखे गए विश्वास को दर्शाती है.
पीएम ने आगे लिखा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में निरंतर खड़ा रहेगा. मैं आपके साथ मिलकर हमारी बहुआयामी रिश्तों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का इंतजार कर रहा हूं.”
नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस पोस्ट के बाद भारत और बांग्लादेश के संबंधों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. इससे पहले भी पीएम ने बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के बीमार होने के दौरान उनके स्वास्थ्य के लेकर चिंता जाहिर की थी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी. बाद में खालिदा के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया था. इसे बांग्लादेश के साथ तनावपूर्ण संबंधों में सुधार के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है. पीएम मोदी ने अब बीएनपी की जीत और तारिक रहमान के नेतृत्व के लिए उनको बधाई दी है.
भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बदलाव
बता दें कि अगस्त 2024 से पहले तक शेख हसीना के प्रधानमंत्री रहने के समय भारत-बांग्लादेश के संबंध सबसे मजबूत स्थिति में रहे. लेकिन जुलाई-अगस्त में एक छात्र आंदोलन के जरिये शेख हसीना को 5 अगस्त 2024 को सत्ता से हटा दिया गया. लिहाजा उनको भारत में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा. इसके बाद भारत विरोधी जमात-ए-इस्लामी ने देश में कट्टरपंथ और उग्रवाद को बढ़ावा दिया. कार्यवाहक मुहम्मद यूनुस की सरकार भी जमात के कृत्यों का समर्थन करती रही.
भारत–बांग्लादेश संबंधों में सुधार की उम्मीद
बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की लगातार हत्याएँ हो रही हैं. हिंदुओं के घरों को तोड़ा जा रहा है, उनके घरों को आग के हवाले किया जा रहा है. इस दौरान भारत-बांग्लादेश के संबंध लगभग टूट चुके हैं. अब 20 साल बाद बीएनपी की सत्ता में वापसी के बाद फिर से दोनों देशों के संबंधों में काफी हद तक सुधार की उम्मीद की जा रही है.
ये भी पढ़ें – भारत की ताकत बढ़ाएंगे 114 राफेल और P-8I विमान, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









