Weather Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 13 फरवरी और 16-17 फरवरी 2026 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.
विभाग ने बताया कि पहला पश्चिमी विक्षोभ 13 फरवरी से सक्रिय होगा, जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 16 फरवरी से असर दिखाना शुरू करेगा. इसके अलावा, 15 फरवरी को बंगाल की खाड़ी और देश के पूर्वी हिस्सों के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में कई इलाकों में बारिश हो सकती है.
19 फरवरी तक ज्यादा बारिश के आसार
तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में 19 फरवरी तक सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है.
वहीं, 19 से 26 फरवरी के बीच तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना बनी हुई हैं.
अधिक तापमान रहने की संभावना
देश के पूर्वी राज्यों के साथ पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं, जबकि गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण कर्नाटक में 19 फरवरी तक तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है. वहीं 19 से 26 फरवरी के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की संभावना है, जबकि दूसरी ओर छत्तीसगढ़, केरल और आंध्र प्रदेश के साथ विदर्भ क्षेत्र में तापमान सामान्य से कम बने रहने के संकेत हैं.
दिल्ली की वायु गुणवत्ता की स्थिति
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में है. बृहस्पतिवार को एक्यूआई 201 दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें – भारत की ताकत बढ़ाएंगे 114 राफेल और P-8I विमान, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









