Punjabक्राइमराज्य

‘प्रपोज डे’ बना लॉ छात्रा के लिए काल, इजहार स्वीकार ना करने पर सिरफिरे ने क्लास रूम में मारी गोली

Law Student Murder: पंजाब के तरनतारन जिले के गांव उसमां स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में सोमवार सुबह 9:15 बजे एक भयावह घटना हुई। यहां एक सिरफिरे छात्र प्रिंस राज सिंह ने लॉ छात्रा संदीप कौर को क्लास रूम में ही गोली मार दी। छात्रा को गोली मारने के महज 3 सेकेंड बाद छात्र ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अब इस घटना की असली वजह जो सामने आई है वो चौंका देने वाली है।  

प्रेम प्रस्ताव से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, प्रिंस राज सिंह लंबे समय से संदीप कौर को परेशान कर रहा था। रविवार को उसने फोन पर संदीप को प्रपोज किया कयोंकि उस दिन प्रपोज डे था, लेकिन संदीप ने साफ मना कर दिया। सोमवार को कॉलेज खुलते ही प्रिंस ने सबके सामने क्लासरूम में फिर से प्रपोज किया, लेकिन छात्रा ने यहां भी उसका इजहार स्वीकार नहीं किया।

खौफनाक अंजाम

संदीप के मना करने पर प्रिंस पूरी तरह बौखला गया और उसने बैग से पिस्टल निकालकर संदीप के सिर पर गोली चला दी। इसके तुरंत बाद उसने खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि कोई कुछ कर पाने में असमर्थ रहा।

संदीप का सपना और परिवार की कहानी

नौशहरा पन्नूआं की रहने वाली संदीप कौर लॉ की पढ़ाई कर रही थी और जज बनने का सपना देख रही थी। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह सात बहनों में से एक थी। परिजन बताते हैं कि प्रिंस कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। परिजनों का आरोप है कि आरोपी छात्र पिस्टल लेकर क्लासरूम में कैसे पहुंच गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और क्लासरूम के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें –  दलित नेताओं पर कांग्रेस के भद्दे बयानों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का चंडीगढ़ में हल्ला बोल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button