Karnataka Plane Crash : कर्नाटक के विजयपुरा जिले में ‘रेड बर्ड एविएशन’ का एक प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जांच के अनुसार, विमान कलबुर्गी से बेलगावी की ओर जा रहा था। उड़ान के दौरान इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे विमान अनियंत्रित होकर मंगलौर गांव के पास एक खेत में गिर गया।
दो लोग गंभीर रुप से घायल
प्राथमिक जानकारी के आधार पर विमान में दो लोग सवार थे- एक कैप्टन और एक ट्रेनी पायलट। जमीन से टकराते ही विमान पूरी तरह पलट गया और उसके अगले हिस्से को भारी नुकसान हुआ। जोरदार टक्कर में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है-
ये भी पढ़ें- Chenab Dam : चिनाब डैम के लिए टेंडर जारी, बूंद-बूंद को तरसेगा Pak, सिंधु समझौता सस्पेंड
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









