Punjab

पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन : आंगनबाड़ी मोबाइल योजना में लापरवाही पर 2 वरिष्ठ IAS अधिकारी सस्पेंड

Punjab Mann Government : पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह आदेश चंडीगढ़ से जारी किया गया है. निलंबित अधिकारियों में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव कमल किशोर यादव और पंजाब इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन लिमिटेड (PICTCL) के प्रबंध निदेशक जसप्रीत सिंह शामिल हैं.

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है और दोनों अधिकारियों के निलंबन आदेश तुरंत लागू माने जाएंगे.

दो वरिष्ठ आईएएस सस्पेंड

सरकार द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक, कमल किशोर यादव उद्योग, निवेश प्रोत्साहन और सूचना प्रौद्योगिकी प्रोत्साहन विभाग से जुड़े एक महत्वपूर्ण पद पर तैनात थे. जबकि जसप्रीत सिंह पंजाब इंफोटेक (Punjab Infotech) के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. दोनों वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को निलंबित किए जाने के साथ-साथ प्रशासनिक फेरबदल के तहत एक अतिरिक्त मुख्य सचिव और एक संयुक्त सचिव के तबादले के आदेश भी जारी किए गए हैं. सरकार ने यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से उठाया है.

आंगनबाड़ी योजना में लापरवाही

दोनों IAS अधिकारियों पर कार्रवाई की वजह आंगनबाड़ी स्टाफ को मोबाइल फोन देने की सरकारी योजना से जुड़ा मामला बताया जा रहा है. एक निजी कंपनी द्वारा अदालत से स्टे मिलने के बाद सरकार को कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ा. आरोप है कि अदालत में मामला सही तरीके से पेश नहीं किया गया, जिसे प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए निलंबन का फैसला लिया गया.

ये भी पढ़ें- Bastar Naxal Surrender : बस्तर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1.61 करोड़ का था इनाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button