T20 World Cup 2026 : T20 वर्ल्ड कप 2026 का शंखनाद हो चुका है। आज पहला दिन है। ग्रुप स्टेज के तीसरे मैच में टीम इंडिया का सामना USA से है। मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत जीत के साथ करने मैदान में उतरेगी। अब तक दुनिया की कोई भी टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी है। भारत और यूएसए के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टॉस 6:30 बजे होगा।
अमेरिका ने पिछले वर्ल्ड कप में रोहित-कोहली की मौजूदगी वाली टीम इंडिया के पसीने छुड़ा दिए थे। टीम में महज 4 प्लेयर्स ऐसे हैं, जो अमेरिका में जन्मे हैं। 11 प्लेयर बाहर से आए हैं। वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर लेफ्टी पेसर सौरभ नेत्रावलकर भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती होंगे। उन्होंने पिछले मैच में रोहित और कोहली को पावरप्ले के अंदर पवेलियन भेजा था।
यहां देखें लाइव
भारत-यूएसए मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। स्टार सपोर्ट पर आप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मैच का पूरा लाइव एक्शन देख सकते हैं।
फ्री में देखें लाइव क्रिकेट
आप जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन हैं, तो मैच का पूरा लाइव एक्शन फ्री में मोबाइल में देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Bharat Taxi का किराया Ola-Uber से सस्ता, डिटेल में पढ़ें पूरी ख़बर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









