Rajasthan

उदयपुर और बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसे : 6 की मौत, दर्जनों घायल

Rajasthan Accidents : राजस्थान के उदयपुर और बांसवाडा में दो भीषण सड़क हादसे हुए हैं. जिनमें कुल 6 लोगों की मौत हो गई है. उदयपुर में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, बांसवाडा में बारात की बस पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई है और 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र के वडली पाड़ा गांव में बारात से भरी बस खाई में पलट गई. हादसे में दो पुरुष और एक महिला समेत कुल 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

करीब 25 लोगों को भर्ती कराया गया

एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया. करीब 25 लोगों को भर्ती कराया गया है, जिनमें 18 सामान्य घायल हैं और एक युवक गंभीर हालत में है. हालांकि,

घायलों के लिए सभी प्रकार के इलाज की उचित व्यवस्था कर दी गई है. एसपी स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं और मोर्चा संभाले हुए हैं. कलेक्टर भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं.

ये भी पढ़ें – फिर बढ़ाई गई SIR में दावे-आपत्तियों की तारीख, जानें अब कब तक कर सकेंगे आवेदन?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button