U19 World Cup Final : अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आज अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला जिंबाब्वे की राजधानी हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जा रहा है।
भारतीय बल्लेबाज कमाल के फॉर्म में हैं। टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है। भारतीय टीम को पहला झटका लग चुका है। एरॉन जार्ज आउट होकर पवेलियन चले गए हैं। इस वक्त कप्तान आयुष और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर हैं।
छठी बार खिताब अपने नाम करेगी भारतीय टीम
टीम इंडिया ने कुल पांच बार खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में टीम इंडिया के पास एक बार फिर से अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका है। टीम इंडिया इस खिताब को छठी बार जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी।
बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने आखिरी बार साल 1998 में अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उनकी टीम ने 28 सालों से इस खिताब को नहीं जीता है। ऐसे में उनकी टीम भारत को कड़ी चुनौती देना चाहेगी।
भारत का वर्ल्ड कप स्क्वाड
एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगलिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह।
इंग्लैंड का वर्ल्ड कप स्क्वाड
बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसहाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन, अली फारूक।
ये भी पढ़ें- मिट्टी में मिलेंगे भारत के दुश्मन, 114 राफेल खरीदने की तैयारी, वायुसेना का आसमान में दबदबा, दुश्मन सावधान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









