बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे, डिटेल में पढ़ें

Ration Card : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि आने वाले दिनों में अनाज लेने का तरीका बदलने वाला है। केंद्र सरकार PDS सिस्टम को हाई-टेक बनाने की तैयारी में हैं, अब अनाज के वजनी बोरे उठाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इन फर्जी अफवाहों से घबराएं नहीं जिनमें ये कहा जा रहा है कि फ्री राशन बंद हो जाएगा। सरकार वितरण (Distribution) को आसान और भ्रष्टाचार रहित बनाने हेतु ‘नकद’ या ‘डिजिटल वाउचर’ का रास्ता ले रही है।

1,000 रुपए की नकदी सहायता

खबर यह भी है कि कई राज्य सरकारें और केंद्र मिलकर राशन कार्ड धारकों को हर महीने करीब 1,000 रुपए की सीधी नकद मदद देने की योजना पर काम कर रही हैं। यह पैसा इसलिए दिया जाएगा ताकि परिवार सिर्फ गेहूं-चावल ही नहीं, बल्कि दाल, तेल और दूध जैसी पौष्टिक चीजें भी खरीद पाए। दिल्ली जैसे राज्यों में मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ भी सीधे बैंक खाते में (करीब ₹853) भेजने की तैयारी है।

अच्छी क्वालिटी का राशन खरीद पाएंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार अब अनाज की जगह लाभार्थियों को e-RUPI (Digital Voucher) देने का विचार है। चंडीगढ़ जैसे शहरों में इसका ट्रायल स्टार्ट हो चुका है। बहरहाल इसमें यह होगा कि आपके मोबाइल पर एक डिजिटल कोड आएगा, जिसे दिखाकर आप बाजार से अपनी पसंद और अच्छी क्वालिटी का राशन खरीद पाएंगे। इसका फायदा यह होगा कि आपको कोटेदार के नखरे या खराब अनाज की शिकायत नहीं रहेगी।

इन्हें मिलेगा फायदा

इस नई व्यवस्था का लाभ उन सभी को मिलेगा जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के दायरे में आते हैं।

अंत्योदय कार्ड धारक- सबसे गरीब परिवार।

प्राथमिकता वाले परिवार (PHH)- वे लोग जिनकी आय सीमा अब बढ़ाकर ₹1.20 लाख सालाना तक कर दी गई है।

जरूरी शर्त- आपका राशन कार्ड आधार से लिंक होना चाहिए और एक चालू बैंक खाता होना अनिवार्य है।

क्या फ्री खत्म हो जाएगी अनाज योजना

कतई नहीं। ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत मुफ्त राशन मिलेगा। सरकार कुछ क्षेत्रों में जहां राशन दुकानों तक पहुंचने में दिक्कत है, वहां कैश या e-RUPI का विकल्प दे रही है। इससे लोगों को यह चुनने की आजादी मिलेगी कि वे सरकारी दुकान से राशन लें या खाते में पैसे लें।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad Triple Suicide : कोरियन भाषा सीखने और भारतीय लड़कों से नफरत करने की हैरान कर देने वाली वजह!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button