Punjabराज्य

पंजाब सरकार का स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के प्रति सम्मान, जायज मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन

Punjab News : पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी मंत्री मोहिंदर भगत ने बुधवार को पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में आजादी सेनानियों के परिवार के सदस्यों और फ्रीडम फाइटर्स उत्तराधिकारी संस्था पंजाब के प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक की। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी विभाग के विशेष मुख्य सचिव राजी पी. श्रीवास्तव और संयुक्त सचिव राजपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन

बैठक के दौरान मंत्री मोहिंदर भगत ने स्वतंत्रता सेनानियों के पारिवारिक सदस्यों और संस्था के प्रतिनिधियों की मांगों को बहुत ध्यान से सुना और भरोसा दिलाया कि उनकी हर जायज मांग को सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। मंत्री भगत ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

भगत ने कहा कि स्वतंत्रता संघर्ष में बड़ी कुर्बानियां देकर देश को आजाद करवाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और उनके पारिवारिक सदस्यों का सम्मान करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विभागीय और मुख्यमंत्री स्तर पर मांगों का शीघ्र समाधान

उन्होंने कहा कि जो मांगें विभागीय स्तर पर हल हो सकती हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाया जाएगा और जो मांगें मुख्यमंत्री या वित्त विभाग के स्तर पर हल होनी हैं, उन पर भी विशेष रूप से विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – मजदूर कल्याण के लिए पंजाब सरकार की पहलकदमियां, सुधार, तकनीक और समर्पण से बदली तस्वीर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button