Other Statesराष्ट्रीय

दिल्ली से ऊना जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, शीशे टूटे, यात्रियों में दहशत

Janshatabdi Express : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया है। यह घटना आनंदपुर साहिब और नंगल डैम रेलवे सेक्शन के बीच हुई। बताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन के कोच पर पत्थर फेंके, जिससे ट्रेन के कोच के शीशे टूट गए। हालांकि, इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

यात्रियों में डर का माहौल

जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से ऊना की ओर आ रही थी, तभी यह घटना घटी। पथराव की वजह से ट्रेन में बैठे यात्री डर गए। यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी इसी रूट पर वंदे भारत ट्रेन पर कई बार पथराव की घटनाएं हो चुकी हैं, खासकर आनंदपुर साहिब से अंब-अंदौरा रेलवे सेक्शन के बीच।

रेलवे सुरक्षा बल ने किया जागरूक

इस तरह की घटनाओं को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस रेलवे सेक्शन में अपनी गश्त बढ़ा दी है। इसके अलावा, रेलवे ट्रैक के पास रहने वाले प्रवासी परिवारों और उनके बच्चों को जागरूक भी किया गया है। आरपीएफ ने पत्थरबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 15 दिन में गायब हुए 807 लोग, केजरीवाल ने सरकार पर बोला हमला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button