Chhattisgarhक्राइम

Chhattisgarh Crime : लड़के ने गर्लफ्रेंड को किया Block, शक से पैदा हुई खाई, लड़की ने कर दी हत्या

Chhattisgarh Crime : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लड़के ने गर्लफ्रेंड को ब्लॉक कर दिया। जो युवक के लिए जानलेवा बन गया। गर्लफ्रेंड ने लड़के के सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना बिलासपुर जिले के शुभम विहार के शिक्षक कॉलोनी में घटी है। बहरहाल पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया।

मोहब्बत का खूनी रिश्ता

बता दें कि शव को अस्पताल पहुंचाने तक युवती अपने प्रेमी के शव के पास बैठी रही। मृतक की पहचान कामता प्रसाद सूर्यवंशी और आरोपी युवती की पहचान रोशनी सूर्यवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की इंस्टाग्राम से बातचीत हुई थी। दोनों में शक और जुनून ने मोहब्बत के रिश्ते में इतनी खाई पैदा कर दी कि सारी हदें पार हो गई।

युवक ने नंबर ब्लॉक किया

इंस्टाग्राम से हुई बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसी बीच अचानक युवक नंबर ब्लॉक कर देता है, जिससे युवती के मन में शक के बीज उत्पन्न होने शुरु हो जाते हैं। यही शक होले-होले भयानक गुस्से में बदल जाता है और खूनी अंजाम तक जा पहुंचता है।

प्रेमी के दिल पर चाकू से वार

बताया जा रहा है कि युवती चाकू लेकर युवक के कमरे तक पहुंची और उससे फोन दिखाने की मांग की। इंकार करने पर दोनों में तीखी बहस हुई और कुछ ही सेकंड में युवती ने अपने प्रेमी के दिल पर चाकू से वार कर दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगमी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- गद्दार vs देश का दुश्मन : राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को कहा ‘गद्दार दोस्त’, गेट पर हुई भिड़ंत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button