CM Naib Singh Saini : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का हार्दिक आभार, उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2027 के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपए का ऐतिहासिक पूंजीगत व्यय और सिटी इकोनामिक रीजन का विकास हरियाणा जैसे औद्योगिक और इंफ्रास्ट्रक्चर केंद्रित राज्य की प्रगति को नई उड़ान देगा.
एमएसएमई और धरोहर विकास
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बजट में एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10,000 करोड़ रुपए का प्रावधान हरियाणा के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, उन्होंने बताया कि 15 पुरातात्विक स्थलों के विकास से हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों, जैसे कि राखीगढ़ी, को वैश्विक पहचान मिलेगी.
AI निवेश और भूमि सुधार से गुरुग्राम व किसानों को लाभ
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि AI और क्वांटम मिशन में निवेश गुरुग्राम को ग्लोबल टेक हब के रूप में मजबूती देगा, उन्होंने बताया कि हरियाणा की लवणीय और जलभराव वाली भूमि के सुधार के लिए केंद्रीय सहायता का प्रावधान राज्य के किसानों के लिए वरदान साबित होगा.
कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बजट में कृषि क्षेत्र के लिए आवंटन बढ़ाना और डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन पर जोर देकर किसानों की आय बढ़ाने की सकारात्मक पहल की गई है, उन्होंने बताया कि बजट में देश में बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाने और हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण का भी प्रावधान किया गया है.
स्वास्थ्य और आर्थिक विकास में बजट सुधार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि बजट में रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट, कैंसर रोगियों के लिए 17 दवाओं की कीमत में कमी और निजी आयात पर शुल्क में छूट शामिल है, उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में एक निर्णायक कदम होगा.
ये भी पढ़ें- IndiGo Bomb Threat : इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









