राजनीतिराष्ट्रीयविदेश

भारत-EU के बीच बड़ी डील, PM मोदी ने की घोषणा, अमेरिकी वित्त मंत्री ने यूरोप पर लगाए आरोप

India-EU Trade Deal : यूरोपीय संघ भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। भारत और यूरोपीय संघ के बीच करीब 88 बिलियन यूरो का माल व्यापार होता है। भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच एक फ्री ट्रेड डील तय हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन होने की घोषणा की है। इस डील का नाम मदर ऑफ डील्स रखा गया है।

अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूत साझेदारी

दोनों देशों के बीच लंबे समय से बातचीत करने के बाद यह डील तय हुई है। इंडिया एनर्जी वीक 2026 के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि यूरोपियन यूनियन और भारत के बीच एक डील तय हुई है। उन्होंने कहा कि इस डील से भारत और यूरोप के लोगों को बेहतर अवसर मिलेंगें। पीएम मोदी ने कहा यह दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूत साझेदारी का उदाहरण है। यह समझौत ग्लोबल GDP के 25 प्रतिशत और ग्लोबल ट्रेड का 1/3 पार्ट है।

कारों पर टैक्स होगा कम

इस डील से भारत में यूरोपीय कारें जैसे कि BMW, मर्सिडीज पर लगने वाले टैक्स को 110% से घटाकर 10% कर दिया जाएगा। इसके अलावा भारत में यूरोप से आने वाली शराब और वाइन पर टैक्स कम हो सकता है। पीएम मोदी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि भारत और EU के बीच FTA पर सहमति बन गई है। दुनियाभर में इसकी चर्चा मदर ऑफ आल डील के नाम से हो रही है।

मैन्युफैक्चरिंग और सेवाओं के लिए फायदेमंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह व्यापार समझौता भारत में मैन्युफैक्चरिंग और सेवाओं दोनों के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने बताया कि इससे देश में उत्पादन को मजबूती मिलेगी और सेवाओं के दायरे का भी विस्तार होगा। इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से भारत पर दुनिया का भरोसा और मजबूत होगा। यह समझौता दुनियाभर के कारोबारियों और निवेशकों को भारत में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगा।

डील के तहत भारत ने यूरोप से आने वाले कई उत्पादों पर भारी टैक्स खत्म या बहुत कम करने पर सहमति जताई है। इसमें रसायन, विमान, अंतरिक्ष से जुड़े उपकरण और मेडिकल मशीनें शामिल हैं। मेडिकल और सर्जिकल उपकरणों के करीब 90% सामान अब टैक्स-फ्री होंगे।

समझौते के बाद यूरोप से आने वाले खाद्य उत्पादों पर लगने वाला भारी शुल्क घटा दिया गया है। जैतून का तेल, मार्जरीन और दूसरे वनस्पति तेलों पर अब शून्य टैक्स लगेगा। यूरोपीय देशों की शराब पर अभी 150% टैरिफ लगता है। इसे घटाकर 20–30% किया जाएगा। बीयर पर शुल्क 110% से घटाकर 50% होगा। स्पिरिट पर टैक्स 40% होगा।

भारत-यूरोप के संबंध होंगे मजबूत

यूरोपीय परिषद के चेयरमैन एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग के चेयरमैन उर्सुला वॉन डेर लेयेन की पीएम मोदी से दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। इस दौरान तीनों नेताओं की तस्वीर सामने आई, जो साफ बयां कर रही हैं कि आने वाले समय में यूरोप और भारत के संबंध और मजबूत होने वाले हैं।

डोनाल्ड ट्रंप को डील से लगेगी मिर्ची

दोनों देशों के बीच हुई डील शायद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रास ना आए। बता दें कि ट्रंप की नजरें ग्रीनलैंड पर टिकी हुई है, जिस कारण यूरोप अपनी सुरक्षा को लेकर बेचैन है। वहीं दूसरी तरफ भारत और यूरोपीय संघ के बड़े समझोते हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इंटरव्यू में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने EU पर रूस-यूक्रेन जंग को फंड करने का आरोप लगा दिया है। उन्होंने कहा कि यूरोप, भारत से रिफाइंड ऑयल प्रोडक्ट्स खरीदता है, जो रूसी तेल से बने हैं। इससे वह अपने खिलाफ जंग को फाइनेंस कर रहा है।

ये भी पढ़ें- SYL Dispute : हरियाणा हमारा दुश्मन नहीं, बल्कि भाई है, SYL पर खत्म हुई सीएम सैनी और सीएम मान की बैठक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button