
Avimukteshwaranand controversy : ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विवाद के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बड़ा बयान सामने आया है। माघ मेले में स्नान करने को लेकर प्रशासन से हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि भाजपा शंकराचार्य का अपमान कर रही है। शंकराचार्य का पूरा सम्मान होना चाहिए। भाजपा अधर्म कर रही है।
भाजपा पर बड़े व्यापारियों का समर्थन करने का आरोप
दरअसल, सपा प्रमुख ने ये बयान उन्होंने लखनऊ में मीडिया को संबोधित के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि आज जब भाजपा अपनी नीतियों से पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है और सांप्रदायिक एजेंडा चला रही है। इस दौरान अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र जी के समाजवादी आंदोलन को याद करते हुए भाजपा पर बड़े उद्योगपतियों और बड़े व्यापारियों का समर्थन करने का भी आरोप लगाया, और कहा कि इस समय समाजवादी आंदोलन का महत्व और बढ़ जाता है।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज किसानों को उनकी उपज का दाम नहीं मिल पा रहा है। सभी योजनाएं, कानून और कार्यक्रम पूंजीपतियों को बढ़ावा देने के लिए बनाए जा रहे हैं। ऐसे में हम जनेश्वर मिश्र, मुलायम सिंह यादव और अन्य हमारे समाजवादी नेताओं के आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं।
ये भी पढ़ें – अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच दिल्ली में गो रक्षा पर बड़ा आयोजन, 19 साल बाद एक मंच पर आएंगे चार शंकराचार्य
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









