Punjab

‘युद्ध नशा विरुद्ध’ के 310वें दिन पंजाब पुलिस ने 657 ग्राम हेरोइन सहित 65 नशा तस्कर गिरफ्तार किए

Punjab News : प्रदेश से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए “युद्ध नशा विरुद्ध” के 310वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 223 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद पूरे प्रदेश में 54 एफआईआर दर्ज करके 65 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया. इससे 310 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 43,326 हो गई है.

छापेमारी के नतीजे के रूप में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 657 ग्राम हेरोइन, 440 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2630 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है. जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज़ को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के आदेश दिए हैं. पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है.

700 पुलिसकर्मियों ने 223 जगह छापेमारी की

इस ऑपरेशन के दौरान 48 गजटिड अधिकारियों की निगरानी के अधीन 700 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 223 स्थानों पर छापेमारी की है. उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन दौरान पुलिस टीमों ने 242 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है.

ईडीपी रणनीति में 22 ने नशा छोड़ा

बताने योग्य है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए तीन-पक्षीय रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रीवेंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के रूप में आज 22 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है.

ये भी पढ़ें – प्रदूषण से घुट रहा दिल्लीवालों का दम, “आप” विधायकों का मास्क लगा विधानसभा में जबरदस्त प्रदर्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button