
Indore Water Crisis : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में दूषित पानी से हो रही मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार यानी 4 जनवरी तक मृतकों का आंकड़ा जहां 14 था। इस बीच दूषित पानी के कारण बीमारियों से जूझ रहे एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। अब मृतकों की संख्या कुल 17 हो गई है। वहीं सैकड़ों लोग अस्पताल के बेड पर अपनी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
बेटे से मिलने आए थे मृतक ओमप्रकाश
खबर के मुताबिक, 17वें मृतक की पहचान धार जिले के निवासी और रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा (69) की के रूप में हुई है, जिनकी रविवार देर रात मौत हो गई। वो अपने बेटे से मिलने इंदौर आए थे, जहां अनजाने में दूषित पानी का सेवन करने के कारण उनको दस्त और उल्टियां होने लगी। संक्रमण इतना तेजी से फैला कि उनकी किडनी खराब हो गई। इलाज के दौरान ओमप्रकाश शर्मा को वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन संक्रमण के कारण उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता गया, और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया।
इन अस्पतालों की स्थिति अभी भी चिंताजनक
वहीं इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल सहित विभिन्न निजी और सरकारी अस्पतालों की स्थिति अब भी बेहद खराब है। वर्तमान में 142 मरीजों का इलाज जारी है, जिनमें से 7 मरीज आईसीयू में अपनी जान की जंग लड़ रहे हैं। 256 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक कुल 398 मरीज इस संक्रमण की चपेट में आकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। 4 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग ने 2354 घरों का विशाल सर्वे किया, जिसमें 20 नए मरीज सामने आए हैं।
ये भी पढ़ें – रणक्षेत्र में तब्दील हुआ गुरुद्वारा परिसर, गुरुद्वारे की गद्दी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडों से हमला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









