विदेश

सिडनी बॉन्डी बीच हमले में पाकिस्तानी पिता-पुत्र पर ISIS कनेक्शन का शक, कार से बरामद आतंकी झंडा, जांच तेज

Sydney Firing : आस्टेलिया के सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए हमले की जांच में अब आतंकवाद के पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है. पुलिस को हमलावरों की कार से ISIS का एक झंडा मिला है, जिससे पाकिस्तानी मूल के पिता-पुत्र के आईएस से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है.

जांच एजेंसियों के अनुसार, हमले से जुड़े कार की तलाशी के दौरान ISIS का झंडा बरामद किया गया. इस खोज के बाद पूरे मामले को आतंकवादी हमले के एंगल से देखा जा रहा है और सुरक्षा एजेंसियां हर एक एंगल की बारीकी से जांच कर रही हैं.

हमलावर साजिद अकरम और बेटे नवीद अकरम

हमलावरों की पहचान 50 वर्षीय साजिद अकरम और उसके 24 वर्षीय बेटे नवीद अकरम के रूप में हुई है. दोनों के पाकिस्तानी मूल के होने की खबरें सामने आई हैं. साजिद अकरम पुलिस कार्रवाई में मारा गया, जबकि नवीद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और पुलिस की निगरानी में है.

अब ISIS से जुड़े सुरागों पर गहन जांच

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार, नवीद अकरम कुछ महीने पहले ऑस्ट्रेलियाई खुफिया एजेंसियों के रडार पर आया था, लेकिन पर्याप्त सबूत न होने के कारण उसे छोड़ दिया गया था. अब ISIS से जुड़े सुराग मिलने के बाद इस पहलू की दोबारा गहन जांच की जा रही है.

नवीद अकरम पहले खुफिया निगरानी में था

सूत्रों के अनुसार, नवीद अकरम कुछ महीने पहले ऑस्ट्रेलियाई खुफिया एजेंसियों की निगरानी में था, लेकिन पर्याप्त सबूत न मिलने के कारण उसे छोड़ दिया गया था. अब ISIS से जुड़े सुराग मिलने के बाद इस पहलू की दोबारा गहन जांच फिर से शुरू की गई है.

ISIS का झंडा बरामद होने के बाद मामले को एंटी-सेमिटिक आतंकी हमला मानते हुए जांच तेज कर दी गई है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से भी इनपुट लिए जा रहे हैं, ताकि हमलावरों के संभावित नेटवर्क और संपर्कों का पता लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें “सरकार का जुमला और लोकतंत्र पर हमला” कहते हुए पल्लवी पटेल ने SIR फॉर्म भरने से किया इनकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button