Cricket News : क्रिकेट जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां मैच फिक्सिंग को लेकर चार खिलाड़ियों को सस्पेंड कर दिया गया है। असम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सनातन दास ने मीडिया को बताया कि अमित सिन्हा, अमन त्रिपाठी, ईशान अहमद और अभिषेक ठाकुरी को सस्पेंड कर दिया गया है। ये 4 खिलाड़ी क्रिकेट में भ्रष्टाचार संबंधी गतिविधियों में पाए गए। यह मामला असम में खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का है।
BCCI की एंटी-करप्शन यूनिट जांच में जुटी
सनातन दास ने बताया कि ये 4 क्रिकेटर,अलग-अलग स्तर पर असम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों पर असम के लिए खेले कुछ खिलाड़ियों को प्रभावित करने और उकसाने का आरोप है। इन आरोपों के सामने आते ही BCCI की एंटी-करप्शन यूनिट ने इस मामले की जांच की और आपराधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025
असम क्रिकेट एसोसिएशन ने बताया कि मैच फिक्सिंग में संलिप्त चार खिलाड़ियों के खिलाफ गुवाहाटी की क्राइम ब्रांच में FIR भी दर्ज करवा दी है। असम की टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एलीट ग्रुप A में रखा गया था। INDIA के स्टार क्रिकेटर रियान पराग भी इसी टीम से खेलते हैं।
नहीं ले सकेंगे क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा
ACA ने पूरे राज्य में चारों पर किसी भी तरह की क्रिकेट गतिविधि में भाग लेने पर रोक लगा दी है। जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक कोई भी किसी भी स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेगा। वहीं संघ ने क्रिकेट इकाईयों को इसकी जानकारी साझा की है।
ये भी पढ़ें- ISI के निशाने पर शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए बढ़ाई Z+ सिक्योरिटी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









