Punjab News : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आज पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की.
मुलाकात के दौरान जसवीर सिंह गढ़ी ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अनुसूचित जाति आयोग द्वारा राज्य के दलित वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया. इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री को आयोग के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी.
मुख्यमंत्री ने आयोग के कामों की संतुष्टि जताई
जसवीर गढ़ी ने इस मुलाकात के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आयोग के कार्यों के संबंध में संतुष्टि व्यक्त की और साथ ही आयोग के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में लिखित रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा ताकि उन्हें जल्द से जल्द हल किया जा सके, उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट जल्द ही मुख्यमंत्री को पेश कर दी जाएगी.
जसवीर गढ़ी ने बताया कि इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को जापान और दक्षिण कोरिया के सफल दौरे के लिए बधाई दी.
ये भी पढ़ें- अमृतसर में 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सभी स्कूल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









