मनोरंजन

बिग बॉस OTT फेम जीशान खान का हुआ एक्सीडेंट, जिम से वापसी के दौरान हादसे की शिकार हुई कार

Mumbai : मशहूर टीवी अभिनेता और बिग बॉस OTT फेम जीशान खान का देर रात मुंबई के यारी रोड पर कार एक्सीडेंट हो गया। घटना रात लगभग 10:30 बजे हुई, जब जीशान जिम से घर लौट रहे थे। तभी दूसरी तरफ से आ रही कार उनके वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन दोनों कारों को मामूली नुकसान हुआ।

पुलिस जांच में जुटी

इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है, लेकिन उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए शुरुआती पूछताछ शुरू कर दी है।

बिग बॉस OTT और कुमकुम भाग्य से मिली लोकप्रियता

गौरतलब है कि जीशान खान 2019 से 2021 तक जी टीवी के ‘कुमकुम भाग्य’ में आर्यन खन्ना के किरदार से घर-घर में लोकप्रिय हुए। इस भूमिका ने उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री में पक्की पहचान दिलाई। इसके बाद वह एकता कपूर की ‘नागिन’ सीरीज़ में भी दिखाई दिए।

बिग बॉस OTT के पहले सीजन में उनकी एंट्री ने उन्हें और ज्यादा पॉपुलर बना दिया। शो में उनके शांत और सीधे-सादे स्वभाव ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, एक टास्क के दौरान नियम उल्लंघन की वजह से उनका सफर शो में छोटा रहा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने फैंस से मिले समर्थन के लिए आभार जताया।

करियर की शुरुआत और सोशल मीडिया फॉलोअर्स

बता दें कि जीशान खान ने 2015 में स्टार प्लस के शो ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान’ से अपना करियर शुरू किया, इसके बाद सोनी टीवी के ‘परवरिश सीजन 2’ में नजर आए। इंस्टाग्राम पर उनके 9.19 लाख फॉलोअर्स हैं और जल्द ही यह संख्या 1 मिलियन तक पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढ़ें – केजरीवाल ने गुजरात में किसानों और युवाओं की समस्याओं पर जताई चिंता, जनता से की ये अपील

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button