Sanjay Jaiswal : बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने राहुल गांधी पर तंज कसा है. मंगलवार 9 दिसंबर, 2025 को संसद में उन्होंने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगली बार बिहार का दौरा करेंगे, तो कांग्रेस के सभी विधायक एक ही बोलेरो बैठकर जाएंगे.
संजय जायसवाल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ज्यादा गाड़ी की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि उनकी बिहार में स्थिति इतनी ही रह गई है. याद दिला दें कि हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महागठबंधन के साथ मिलकर 61 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी केवल छह सीटों पर जीत हासिल कर पाई. इस अप्रत्याशित हार के बाद संजय जायसवाल ने सिर्फ छह विधायकों की जीत का ही मजाक उड़ाया है.
संजय जायसवाल ने विपक्ष पर तंज कसा
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने एसआईआर से जुड़े सवालों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि सभी केवल एसआईआर की बात कर रहे हैं, जबकि बिहार में मिली बड़ी हार के बावजूद विपक्ष सुधार के लिए तैयार नहीं है. उनका तंज शोले के संवाद की तरह था, जिसमें असरानी कहते हैं कि “हमें सुधारने वाले सुधर गए, लेकिन हम नहीं सुधरे.”
2026 में बदलाव का दिया संकेत
संजय जायसवाल ने कहा, “वास्तव में वोट की चोरी की शुरुआत 1947 में हुई थी, जब सरदार पटेल की बजाय नेहरू को प्रधानमंत्री बना दिया गया. अब बंगाल से लेकर अन्य जगहों तक सभी एसआईआर की चर्चा कर रहे हैं. वहीं, बंगाल में हम टीएमसी के शासन की खामियों पर भी बात करेंगे. 2026 में बंगाल में अंधकार हटेगा और कमल खिलेंगे.”
एसआईआर पर उठाए सवाल
वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर भ्रम फैला रही है, जबकि बिहार में कोई ठोस शिकायत नहीं की गई, उन्होंने कहा कि मृत या पलायन किए हुए वोटर वोट नहीं डाल सकते. हुसैन ने टीएमसी पर भी हमला किया और कहा कि वह बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट से जीतना चाहती है, जिसे ममता बनर्जी रोक नहीं सकतीं.
यह भी पढ़ें “सरकार का जुमला और लोकतंत्र पर हमला” कहते हुए पल्लवी पटेल ने SIR फॉर्म भरने से किया इनकार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









