Pakistani Woman : पाकिस्तान में रहने वाली महिला निकिता नागदेव ने वीडियो जारी कर PM नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। निकिता ने अपने पति विक्रम नागदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर कहा कि अगर मुझे सरकार से न्याय नहीं मिला तो कोर्ट की शरण लूंगी।
पाकिस्तानी महिला का पति पर आरोप
निकिता और विक्रम की शादी 26 जनवरी 2020 को पाकिस्तान में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। महिला ने बताया की उसका पति शादी के एक महीने बाद उसे भारत ले आया। निकिता ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा की उसके पति ने वीजा में तकनीकी प्रॉब्लम बताते हुए 9 जुलाई 2020 को अटारी बार्डर से मुझे वापस कराची भेज दिया। तब से उसने कभी मुझे भारत वापस लाने की कोशिश नहीं की। मैं बार-बार उसे भारत बुलाने को कहती रही, और न ही पति ने दस्तावेज़ बनाने में सहयोग किया।
ससुराल में पति का अफेयर
महिला ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा की उसका पति दूसरी शादी करने की तैयारी में है। विक्रम ने भारत आकर दिल्ली की एक युवती शिवांगी से सगाई कर ली है। उसे जानकारी मिली है कि मार्च 2026 में विक्रम की शादी होने वाली है। उसने कहा कि इस संबंध में परिवार तथा अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। निकिता ने कहा कि जब वह शादी के बाद पाकिस्तान से भारत ससुराल आई तो ससुराल वालों का बर्ताव बदल गया।
निकिता की PM मोदी से इंसाफ की मांग
कराची से निकिता ने वीडियो जारी कर कहा कि यदि आज मेरे साथ इंसाफ नहीं हुआ तो शादीशुदा महिलाओं का न्याय से विश्वास उठ जाएगा। मेरे जैसी कई लड़कियां ससुराल में शारीरिक शोषण का शिकार होती हैं। मैं वीडियो के जरिए सभी से रिक्वेस्ट कर रही हूं कि मेरे इंसाफ के लिए सब मेरे साथ खड़े रहें। इसके साथ ही उसने PM मोदी से कहा की मेरे पति को भारत से डिपोर्ट किया जाए।
ये भी पढ़ें- IndiGo यात्रियों के लिए राहत की ख़बर, कैंसिल हुई फ्लाइट्स के पैसे होंगे रिटर्न
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









