Punjab Weather : पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम के समय तापमान काफी कम हो गया है और कोहरा भी देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और अब यह सामान्य से करीब 2 डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज पंजाब के आठ जिलों में शीतलहर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में मौसम साफ की उम्मीद
एयर क्वालिटी (AQI) की बात करें तो सुबह सात बजे लुधियाना 151, जालंधर 155, खन्ना 162, अमृतसर का AQI 112, मंडी गोबिंदगढ़ 207 और पटियाला 144 दर्ज किया गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-22 का AQI 222, सेक्टर-25 में 212 और सेक्टर-53 में 213 रिकॉर्ड किया गया है।
आज राजस्थान से लगते जिले जैसे- फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, बठिंडा, मोगा, जालंधर और मानसा- में शीतलहर का अलर्ट जारी है। वहीं, दिल्ली-अंबाला और अमृतसर-अंबाला हाईवे पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी
मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 6-7 दिसंबर को शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में जारी बर्फबारी का असर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और पंजाब के साथ-साथ उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों पर देखने को मिल रहा है।
पश्चिमी विक्षोभ का बड़ा असर
मौसम विज्ञानियों के अनुसार पंजाब के ऊपर करीब 3 किलोमीटर ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इससे हवा में दो अलग-अलग मौसम के सिस्टम सक्रिय हैं, जिनकी वजह से आने वाले समय में बादल और ठंडी हवाओं का असर रहेगा।
चंडीगढ़ की हवा प्रदूषित
पूरे पंजाब में सबसे ठंडा स्थान आदमपुर और फरीदकोट रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ की हवा पंजाब के मुकाबले अधिक प्रदूषित है। सुबह छह बजे यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 222 रिकॉर्ड किया गया।
ये भी पढ़ें- जापान दौरे पर CM भगवंत मान का ओसाका बिजनेस रोड शो, बड़ी जापानी कंपनियों ने दिखाई रुचि
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









