
Punjab : पंजाब पीसीएस अधिकारी एसोसिएशन ने रविवार को पंजाब सरकार द्वारा चलाए गए अंतराष्ट्रीय अभियान “चढ़दी कला मिशन” में ₹2.51 लाख दान करने की घोषणा की है. पीसीएस अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की और कहा कि वे इस वर्ष दिवाली सादगी से मनाएंगे और “चढ़दी कला मिशन” में 2.51 लाख रुपये का योगदान देंगे।
पंजाब PCS अधिकारियों द्वारा लिए गए इस फैसले से बाढ़ पीड़ितों को कुछ हद तक सहायता मिल सकती है। यह राशि मुख्यमंत्री के “चढ़दी कला मिशन” के तहत बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए दी जाएगी। हालांकि इससे पहले भी अधिकारी पंजाब में आई बाढ़ से ग्रसित लोगों की मदद के लिए चलाई गई इस अभियान में अपने एक दिन का वेतन दे चुके हैं।
क्या है “चढ़दी कला मिशन” ?
“चढ़दी कला मिशन” पंजाब सरकार द्वारा वर्ष 2025 की बाढ़ से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए शुरू किया गया एक अंतरराष्ट्रीय अभियान है। जो कठिन समय में भी हौसला और उम्मीद बनाए रखने के संदेश पर आधारित है।
“चढ़दी कला मिशन” का उद्देश्य
इस अभियान की शुरुआत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 17 सितंबर, 2025 को इसकी शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य दुनिया भर से फंड जुटाना है ताकि बाढ़ पीड़ितों को फिर से खड़ा होने में मदद मिल सके। इसमें गैर सरकारी संगठनों, धर्मार्थ संगठनों, शुभचिंतकों और प्रवासी पंजाबियों से योगदान की अपील की गई है।
बाढ़ से हुआ है पंजाब को भारी नुकसान
गौरतलब है कि इस साल बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है, जिसमें 56 लोगों की जान गई है, लाखों लोग बेघर हुए हैं। इस तबाही में 2300 से अधिक गाँव प्रभावित हुए हैं। साथ ही फसलों को भी भारी क्षति पहुंची है। अनुमानित तौर पर 20 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें http://गिरिराज सिंह के ‘नमक हराम’ बयान पर संजय राउत का तंज: ‘अब हिंदू भी वोट नहीं दे रहे’
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









