फटाफट पढ़ें
- पीएम मोदी ने ट्रंप के नेतृत्व की सराहना की
- बंधकों की रिहाई को अहम पहल बताया गया
- अमेरिका ने 20 सूत्रीय शांति प्रस्ताव पेश किया
- इस्राइल ने प्रस्ताव स्वीकार किया, हमास ने शर्तें रखीं
- ट्रंप ने हमास को निर्णय की समय-सीमा दी
PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा में शांति स्थापना के लिए किए जा रहे प्रयासों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका की सराहना की है, उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि गाजा में शांति प्रक्रिया में हो रही महत्वपूर्ण प्रगति के बीच राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व की सराहना करते हैं. बंधकों की संभावित रिहाई एक अहम पहल है. भारत स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा.’
इस्राइल ने शांति प्रस्ताव को किया स्वीकार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में संघर्षविराम के उद्देश्य से एक 20 सूत्रीय शांति प्रस्ताव तैयार किया. जिसे इस्राइल ने स्वीकार कर लिया. हमास ने भी बंधकों की रिहाई और गाजा की सत्ता अन्य फलस्तीनी प्रतिनिधियों को सौंपने पर सहमति जताई है. हालांकि, शांति प्रस्ताव के अन्य कई बिंदुओं पर हमास ने अभी चर्चा के बाद फैसला लेने की बात कही है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को शांति प्रस्ताव पर फैसला लेने के लिए रविवार शाम छह बजे तक का समय दिया था. साथ ही चेतावनी दी कि यदि हमास इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करता, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
यह भी पढ़ें : भारत-चीन संबंधों को मिलेगी नई उड़ान: अक्टूबर से फिर शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









