Other Statesबड़ी ख़बर

पहलगाम हमले के बाद गुजरात में बड़ा एक्शन, 400 से अधिक घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया

Gujarat: पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों को घुसपैठियों को देश से बाहर करने के निर्देश दिए हैं। इसका असर अब दिखने लगा है, गुजरात सरकार ने विदेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। अहमदाबाद और सूरत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

रात में पुलिस ने चलाया ऑपरेशन  

अहमदाबाद में करीब 454 और सूरत में 100 से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया है। फिलहाल, इन सभी से पूछताछ की जा रही है और जरूरी दस्तावेजों की जांच चल रही है। कुछ लोगों के पास से भारतीय आधार कार्ड भी मिले हैं। पुलिस ने सभी के फोन भी जब्त कर लिए हैं।

गुजरात पुलिस इसे विदेशी नागरिकों को पकड़ने का अब तक का सबसे बड़ा अभियान बता रही है। पुलिस का ऑपरेशन शनिवार रात 12 बजे शुरू हुआ और सुबह 6 बजे तक चला। विदेशियों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने परेड निकाली और सबको लेकर हेडक्वार्टर पहुंची।

रात 12 बजे शुरू हुआ ऑपरेशन

पुलिस ने रात 12 बजे ऑपरेशन शुरू किया। सूरत पुलिस की 6 टीमों में करीब 100 पुलिसकर्मी शामिल थे। इसमें दो DCP, चार ACP और करीब 10 इंस्पेक्टर शामिल थे। फिलहाल गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी सूरत में हैं।

ये भी पढ़ें: ‘दोनों की लड़ाई वर्षों पुरानी है’, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button