बड़ी ख़बर

‘भारत का शासन मॉडल देश जनरेशन रिफॉर्म पर ध्यान दे रहा…’,17 वें सिविल सेवा दिवस समारोह में बोले PM मोदी

PM Modi in Delhi : विज्ञान भवन में आज 17 वां सिविल सेवा दिवस समारोह हुआ। इस दौरान पीएम मोदी ने समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हम एक ऐसी दुनिया में हैं, जो बहुत तेजी से बदल रही है। हमारी नौकरशाही और नीति-निर्माण पुरानी प्रणालियों पर काम नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि 2014 से ही व्यवस्थागत बदलाव को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया गया है। हम बहुत तेजी से खुद को बदल रहे हैं। भारत का आकांक्षी समाज – चाहे वह युवा हो, किसान हो या महिलाएं – अभूतपूर्व सपने और महत्वाकांक्षाएं रखता है। इन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें उतनी ही अभूतपूर्व गति से प्रगति की आवश्यकता है।

‘तकनीक, नवाचार और नवीन अभ्यास’

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 सालों में भारत ने वृद्धिशील परिवर्तन से आगे बढ़कर प्रभावशाली परिवर्तन का सफर देखा है। आज भारत का शासन मॉडल देश जनरेशन रिफॉर्म पर ध्यान दे रहा है। हम तकनीक, नवाचार और नवीन अभ्यास के जरिए सरकार और नागरिकों के बीच की दूरी समाप्त कर रहे हैं। इसका प्रभाव ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूर दराज के इलाकों में भी दिख रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10-11 साल की देश की जो सफलताएं रही हैं। उन्होने विकसित भारत की नींव को बहुत मजबूत किया है। आज देश इस मजबूत नींव पर विकसित भारत की भव्य ईमारत का निर्माण कर रहा है, लेकिन निर्माण की इस प्रक्रिया में हमारे सामने चुनौतियां कम नहीं है। भारत अब दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन चुका है। ऐसे में बुनियादी सुविधाओं की संतृप्ति हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें खुद के लिए नई-नई कसौटियां भी नित्य बनाते रहने होगा और हर कसौटी को पार करते रहना होगा। सफलता की सबसे बड़ी कुंजी यही है कि खुद को चुनौती देते रहो।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में बढ़ी गर्मी, तीन साल में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान दर्ज, IMD ने दी चेतावनी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button