Delhi NCRबड़ी ख़बर

दिल्ली में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

Delhi Weather : दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है आने वाले छह दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि तेज हवाओं से थोड़ी राहत मिल सकती है। दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब हो गई है।

दिल्ली में बढ़ती गर्मी और बढ़ते तापमान से आने वाले भविष्य में राहत मिलती नहीं दिख रही है। बृहस्पतिवार से तीन दिन तक तेज हवाएं चलने की संभावना है, लेकिन हवा से तापमान में कमी नहीं आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक छह दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

36.4 डिग्री दर्ज किया गया

दिनभर साफ आसमान और तेज धूप के बीच बुधवार को राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दस से बीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

धिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 17 डिग्री

वहीं कई बार हवा की गति तीस किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। शुक्रवार और शनिवार को भी तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा लेकिन तापमान में बदलाव नहीं होगा। मंगलवार तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री जबकि न्यूनतम 23 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस को मिला नया तेज गेंदबाज, अश्वनी कुमार ने आईपीएल में किया धमाकेदार डेब्यू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button