
PM Modi in Nagpur : संघ के 100 साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान पीएम मोदी संघ के मुख्यालय पहुंचे। ऐसे में उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वयंसेवकों की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने हेडगेवार और गुरुजी गोलवलकर को पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि संघ का 100 साल पहले बोया गया पेड़ अब वटवृक्ष बन गया है. यह साधारण वटवृक्ष नहीं है।
पीएम मोदी ने कहा कि अब यह भारत का अक्षय वट वृक्ष बन चुका है, जो भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना को ऊर्जावान बना रहा है। राष्ट्र यज्ञ के इस पावन अनुष्ठान में मुझे आज यहां आने का सौभाग्य मिला। आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का ये दिन बहुत विशेष है। आज से नवरात्र का पवित्र पर्व शुरू हो रहा है। देश के अलग-अलग कोनों में आज गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरेह त्योहार भी मनाया जा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा वसुधैव कुटुम्बकम’ का मंत्र पूरी दुनिया तक पहुंच रहा है और दुनिया इसे हमारे कार्यों में भी देख रही है, महसूस कर रही है। म्यांमार में परसों ही भयंकर भूकंप आया था। भारत सबसे पहले वहां पहुंचा और ऑपरेशन ब्रह्मा चलाया। भारत मदद करने में देर नहीं लगाता।
यह भी पढ़ें : एलन मस्क ने ट्रंप से दोस्ती तोड़ने का किया ऐलान, डॉज के पद से भी दे सकते हैं इस्तीफा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप