
Maharashtra : मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की पानी की टंकी में दम घुटने की वजह से 5 मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना पानी की टंकी की सफाई करने के दौरान हुई। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी मजदूरों को जेजे अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।
जे जे अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि दम घुटने से सभी 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। मृतकों के नाम और अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
ख़बर अपडेट की जा रही है।
यह भी पढ़ें : 27 साल में कितना बदला चैंपियंस ट्रॉफी का इनाम? जानिए प्राइज मनी में बड़ा फर्क
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप