Other Statesबड़ी ख़बर

‘मराठी सीखने की जरूरत नहीं, गुजराती से भी काम चल जाएगा’, भैयाजी जोशी के बयान पर भड़की NCP, शिवसेना

Statement of RSS Suresh Bhaiyyaji Joshi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने महाराष्ट्र के मुंबई में बड़ा बयान दिया है। आरएसएस नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि मुंबई की कोई एक भाषा नहीं है, इसलिए मुंबई आने के लिए मराठी सीखने की जरूरत नहीं है। यहां गुजराती से भी काम चल जाएगा। इस बयान पर शिवसेना और एनसीपी के कई नेताओं ने ऐतराज जताया है।

आरएसएस नेता भैया जी जोशी ने कहा कि मुंबई में एक नहीं, कई भाषाएं हैं। मुंबई के हर हिस्से की अपनी अलग भाषा है. घाटकोपर इलाके की भाषा गुजराती है, इसलिए अगर आप मुंबई में रहते हैं या फिर यहां आना चाहते हैं तो यह जरूरी नहीं है कि आपको मराठी सीखनी पड़े।

इन नेताओं ने जताया ऐतराज

सीएम फडणवीस ने कहा कि मुंबई, महाराष्ट्र और राज्य सरकार की भाषा मराठी है. यहां रहने वालों को इसे सीखना चाहिए. मराठी भाषा राज्य की संस्कृति और पहचान का हिस्सा है और इसे सीखना हर नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए।

विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई हो या महाराष्ट्र, हमारी जमीन की पहली भाषा मराठी है। तमिलनाडु या किसी दूसरे राज्य में तमिल की तरह मराठी भी हमारा गौरव है। भैयाजी जोशी ने गुजराती को घाटकोपर की भाषा बताया है। लेकिन यह अस्वीकार्य है। मराठी हमारी मुंबई की भाषा है।

एनसीपी विधायक जीतेंद्र आव्हाड की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि केम छो, केम छो’ ऐसा लगता है कि अब मुंबई में सिर्फ यही सुनने को मिलेगा। भैयाजी जोशी भाषा के मुद्दे पर मुंबई को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : औरंगजेब के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे ने जताई आपत्ति, कहा- विधानसभा से हमेशा के लिए हों निलंबित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप



Related Articles

Back to top button