
Maharashtra : विवाद बढ़ने के बाद सपा विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से मौजूदा सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। महाराष्ट्र के संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सदन के पटल पर अबू आजमी के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन ने पारित कर दिया।
महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर छिड़े विवाद में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव आमने-सामने आ गए हैं। उद्धव ठाकरे ने सपा विधायक (निलंबित) अबू आजमी पर हमला बोलते हुए कहा कि अबू आजमी को सिर्फ बजट सत्र से नहीं बल्कि हमेशा के लिए निलंबित कर देना चाहिए।
उत्तर प्रदेश से चुनकर लाएं क्या : उद्धव ठाकरे
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में औरंगजेब के मुद्दे पर आपत्ति जताई तो उद्धव ठाकरे ने जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश को आपत्ति जतानी है तो जताने दीजिए लेकिन यहां पूरे महाराष्ट्र ने आपत्ति जताई है। अखिलेश यादव को ऐसा लगता है तो वो अबू आजमी को उत्तर प्रदेश से चुनकर लाएं क्या उन्हें सच पता है?
अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा
बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब अबू आज़मी ने औरंगजेब को लेकर बयान दिया था। जिस पर बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) ने विरोध जताया है। अब उद्धव ठाकरे भी इस विवाद में सामने आ गए हैं और उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है।
विधानसभा परिसर में घुसने पर रोक
औरंगजेब पर विवाद बढ़ने के बाद बुधवार को सपा विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से मौजूदा सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। महाराष्ट्र के संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सदन के पटल पर अबू आजमी के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन ने पारित कर दिया। इस सत्र के दौरान अबू आजमी के विधानसभा परिसर में घुसने पर रोक रहेगी।
शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया : अबू आजमी
इसके पहले मंगलवार को अबू आजमी के औरंगजेब की तारीफ वाले बयान का मुद्दा महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों में गूंजा। अबू आजमी के बयान को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के सदस्यों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और अबू आजमी को विधानसभा से निलंबित करने की मांग की थी। अबू आजमी के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की भी मांग की गई। सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब वाले बयान पर सफाई भी दी। अबू आजमी ने कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।
भारत सोने की चिड़िया बना
बता दें कि अबू आजमी ने कहा था औरंगजेब इंसाफ पसंद बादशाह था। औरंगजेब के कार्यकाल में ही भारत सोने की चिड़िया बना। मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। औरंगजेब के समय में राजकाज की लड़ाई थी धर्म की नहीं थी हिंदू-मुसलमान की लड़ाई नहीं थी। औरंगजेब ने अपने कार्यकाल में कई हिंदू मंदिरों का निर्माण करवाया। औरंगजेब को लेकर गलत इतिहास दिखाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हाई सैलरी पैकेज में यूपी का ये संस्थान हुआ शामिल, छात्रों को मिल रहा 75 लाख का पैकेज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप