Other Statesबड़ी ख़बर

शेर के बच्चों को दुलार करते पीएम मोदी, देखें वीडियो

PM Modi in Vantara : हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने जामनगर का दौरा किया और वनतारा वन्यजीव बचाव केंद्र पहुंचे। पीएम मोदी के इस दौरे का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पीएम मोदी शेर के शावक को दुलारते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में अनंत अंबानी दिखाई दे रहे हैं। वह उन्हें वनतारा की विजिट कराते हुए दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने वनतारा में जायजा लिया। अलग-अलग सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल का जायजा लिया। पशु चिकित्सा से जुड़ी जो सुविधाएं हैं। उनका जायजा लिया। इसमें एमआरआई आईसीयू सीटी स्कैन आदि शामिल हैं। कई विभाग भी हैं। इसमें कार्डियोलॉजी नेफ्रोलॉजी, एंडोस्कोपी दंत चिकित्सा आदि शामिल हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी ने वनतारा में कई वन्यजीवों को देखा। इसमें दो सिर वाला सांप, दो सिर वाला कछुआ, एक बड़ा अजगर,विशाल ऊदबिलाव, बोंगो (मृग) और सील भी शामिल है।

https://twitter.com/ANI/status/1896795527288951049

इसके अलावा, पीएम ने हाथियों को उनके जकूजी में देखा. पीएम मोदी ने दुर्लभ और लुप्त प्रजातियों के जानवरों को दुलार किया। इसमें सफेद शेर के शावक, क्लाउडेड तेंदुए के शावक, एशियाई शेर के शावक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त होना बड़ी उपलब्धि : सीएम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button