Other Statesबड़ी ख़बर

केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Maharashtra : केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेली सुरक्षा कर्मी के साथ कोथली गांव में शोभा यात्रा देखने गई थी। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा कर्मी को कुछ युवकों द्वारा वीडियो बनाने का शक हुआ।

महाराष्ट्र के जलगांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मुक्ताईनगर तालुका के कोथली गांव में संत मुक्ताई यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत कुछ लड़कियों के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद मंत्री के सुरक्षा कर्मी की शिकायत पर मुक्ताईनगर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

मुक्ताईनगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मोलेस्टेशन और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी अनिकेत भोई का पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड है। केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेली सुरक्षा कर्मी सहित कोथली गांव में एक यात्रा देखने गए थे। उसी समय सुरक्षा गार्ड को शक हुआ कि कुछ युवक लड़कियों के परिवार का वीडियो बना रहे हैं।

मोबाइल फोन की जांच की

सुरक्षा कर्मी ने शक के आधार पर युवक के हाथ से मोबाइल फोन जब्त कर लिया और मोबाइल फोन की जांच की। सूत्रों का कहना है कि इस घटना से चारों युवक नाराज हो गए और सुरक्षा गार्ड से भिड़ गए।

शिकायत दर्ज कराई

इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मी ने मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुक्ताई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी हो इसलिए रक्षा खड़से पुलिस स्टेशन पहुंच गई हैं।

सीएम देवेंद्र फडणवीस को जानकारी दी

केंद्रीय मंत्री ने इस घटना के बाद कहा अगर एक मंत्री की बेटी महाराष्ट्र में सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की बेटियों और बहनों का क्या होगा? महाराष्ट्र सरकार से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इसके बारे में उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस को जानकारी दी है।

पीछा किया और वीडियो बना लिए

जलगांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर मुक्ताईनगर में आदिशक्ति मुक्ताबाई की तीर्थयात्रा हर साल आयोजित की जाती है। केंद्रीय राज्य मंत्री की बेटी मंदिर दर्शन के लिए तीर्थ यात्रा पर गई थी। इस तीर्थ यात्रा के दौरान कुछ शरारती युवको ने उसका पीछा किया और वीडियो बना लिए।

यह भी पढ़ें : आईआईटी बाबा को जूना अखाड़े शिविर से क्यों किया गया निष्कासित? जानें वजह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button