
Pune Rape Case : पुणे के स्वर्गेट डिपो में रेप मामले में विपक्ष सरकार को घेर रहा है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके लिए पुलिस की कई टीमों को गठित किया गया है। इसी पर एकनाथ शिंदे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि पुणे में हुई घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मैंने इस घटना के संबंध में खुद पुलिस आयुक्त से बात की है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे दुष्कर्म मामले पर कहा, पुणे में हुई घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मैंने इस घटना के संबंध में खुद पुलिस आयुक्त से बात की है और हमारे मुख्यमंत्री भी इस घटना की ओर लगातार ध्यान दे रहे हैं। (आरोपी को) जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। ऐसे अपराध करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की यही भूमिका है।
ये है पूरा मामला
जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना मंगलवार की सुबह हुई। पीड़िता बस का इंतजार कर रही थी। जब बलात्कार पीड़िता, फलटण में अपने घर लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। कथित तौर पर उसको बताया गया कि जो बस उसके गंतव्य तक जाती है। वह कहीं और खड़ी है। कथित तौर पर आरोपी महाराष्ट्र राज्य परिवहन शिवसाही बस ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म हुआ।
विपक्ष ने सरकार को घेरा
वहीं सुप्रिया सुले ने सरकार को घेरा है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सुप्रिया सुले ने कहा कि स्वारगेट बस स्टैंड के सामने ही पुलिस चौकी है। यदि पुलिसकर्मी वहां गश्त करते होते तो वहां ऐसी घटना न होती।
यह भी पढ़ें : सेना के वाहन पर गोलीबारी के बाद राजौरी में सर्च ऑपरेशन तेज, ड्रोन का हो रहा प्रयोग
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप