
UP News : ओम प्रकाश राजभर ने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों बीजेपी की बी टीम है। सपा कांग्रेस समय-समय पर दोनों बीजेपी की मदद करते हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मायावती को लेकर दिए गए बयान पर अब सियासत तेज हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने जहां राहुल गांधी को अपने गिरेबान में झांकने की सलाह देते हुए दिल्ली में बीजेपी की बी टीम बनकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया तो वहीं अब इस मामले पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी प्रतिक्रिया दी। ओम प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों ही बीजेपी की बी टीम है।
दोनों बीजेपी की बी टीम : ओम प्रकाश राजभर
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों बीजेपी की बी टीम है। दोनों समय-समय पर बीजेपी की मदद करते हैं। जैसे दिल्ली में कांग्रेस ने बीजेपी की मदद किया और लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस ने प्रयास किया कि बसपा साथ आ जाए तब सपा ने विरोध किया था। सपा ने यहां तक कह दिया था कि अगर बसपा मोर्चे में आएगी तो हम गठबंधन से अलग हो जाएंगे।
हमसे अकेले लड़ लेंगे
आज राहुल गांधी के यही बयान आ रहे हैं न कि मोर्चे में अगर बसपा आई होती तो लड़ाई की दिशा कुछ और होती। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उन्हें समझौता करके लड़ना चाहिए। समझौते में लड़ते तो लड़ाई बनती अकेले-अकेले कोई लड़ पाएगा। यहां 40 पहलवान हैं वो हमसे अकेले लड़ लेंगे।
जनता ने नकार दिया
इस पूरे बवाल में उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की भी एंट्री हो गई है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी फ़्रस्ट्रेशन में है। पूरी तरह से अंतर्विरोधों से उलझे हुए हैं। उनको पता ही नहीं कब क्या कहना है। वो पूरी तरह से दिग्भ्रमित है। भारत के बारे में हमारी सनातन संस्कृति के बारे में कुछ भी अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं। भारत और उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें नकार दिया है।
कौन सी साजिश है?
वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले राहुल गांधी ये बताएं कि विदेशियों से पैसा लेकर मोदी जी को पीएम बनने से रोकने के लिए कौन सी साजिश है? जहां तक कांग्रेस मायावती जी के बारे में अखिलेश यादव के बारे में अगर कुछ कहते हैं तो हमारी नजर में सपा बसपा और कांग्रेस ‘एक ही थाली के चट्टे-बट्टे’ हैं। ये अलग-अलग लड़े या मिलकर लड़े खिलेगा कमल ही।
यह भी पढ़ें : कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उठाए निर्णायक कदम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप