Delhi NCRबड़ी ख़बर

‘भारत की नई पीढ़ी को वैश्विक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा’,भारत मंडपम में बोले PM मोदी

PM Modi in Bharat Mandapam : पीएम मोदी ने SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि कुछ आयोजन दिल के बेहद करीब होते हैं और SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव भी ऐसा ही एक अहम आयोजन है। भविष्य युवाओं का इंतजार कर रहा है और व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव है।

पीएम मोदी ने कहा कि हर क्षेत्र में बेहतरीन नेतृत्व की जरूरत है और हमें हमेशा अपने लक्ष्य और दिशा पर ध्यान देना चाहिए। इस दिशा में SOUL जैसे संस्थानों की भूमिका अहम होगी।

‘भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है’

उन्होंने कहा कि 140 करोड़ की जनसंख्या वाले भारत में हर सेक्टर, हर वर्टिकल और जीवन के हर पहलू में हमें सर्वोत्तम नेतृत्व तैयार करना होगा। कुछ आयोजन दिल के बेहद करीब होते हैं और SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव भी ऐसा ही एक अहम आयोजन है। अगर वे खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे तो आने वाले समय में उनके योगदान को याद किया जाएगा।

‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति…’

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर हमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो सभी क्षेत्रों में तेज गति से प्रगति करनी होगी। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे लोग तैयार करने होंगे जो केवल ट्रेन बनाने वाले न हों, बल्कि ट्रेंड सेट करने वाले भी बनें। आगे उन्होंने कहा कि भारत की नई पीढ़ी को वैश्विक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा, जिससे देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सके।

यह भी पढ़ें : महाकुंभ से पटना लौटते समय भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button